logo

इस तरह तैयार हो रहा कांग्रेस का मेनिफेस्टो, परामर्श समिति की बैठक में विभिन्न संगठनों ने लिया हिस्सा  

news285.jpg

रांची 
झारखंड प्रदेश कांग्रेस मेनिफेस्टो कमिटी की परामर्श समिति की बैठक रांची प्रेस क्लब में हुई। बैठक मेनिफेस्टो कमिटी के चेयरमैन बंधु तिर्की झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी की अध्यक्षता  में संपन्न हुई। इसमें मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश शामिल हुए। साथ ही विभिन्न समाज के विभिन्न वर्ग के लोग ने भाग लिया। इसमें मुख्य रूप से चेम्बर ऑफ कॉमर्स, एनजीओ, खेल प्रतिनिधि और आदिवासी संगठन के लोग शामिल थे।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि कांग्रेस का चुनाव घोषणा पत्र जनता को घोषणा पत्र होगा। राहुल गांधी को अपेक्षा है कि झारखंड के चुनाव घोषणा पत्र वहां की जनता का दस्तावेज हो। इसीलिए हम समाज के विभिन्न वर्ग में जाएंगे। हम जिलों में जायेंगे और इस तरह की बैठकों का आयोजन करेंगे। मेनिफेस्टो कमिटी की इस बैठक में मंत्री बन्ना गुप्ता, शहजादा अनवर, अशोक चौधरी, अजय नाथ शाहदेव, सतीश पौल मुजनी, लाल किशोर नाथ, जगदीश साह, शशि भूषण राय, संतानु मित्रा आदि उपस्थित थे। सभी के सुझावों को गंभीरता से लिया गया और उसे मेनिफेस्टो का अंग बनाने की बात कही।

सिविल सोसाईटी की ओर से बलराम जी, सुधीर पाल, बसंत हेतमसरीया, दयामनी बारला, प्रभाकर नाग, सुरेन्द्र सिंह, धीरत कुमार, मिथिलेश, प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र सोरेन, चेम्बर अध्यक्ष परेश धनानी, सुशील कुमार सिंह ने अपने विचार रखे। मेनिफेस्टो कमिटी के चेयरमैन बंधु तिर्की ने बताया कि अगली बैठक 30 तारीख को चार बजे लालगुटवा बैंक्वट हॉल में होगी। आज आये सुझावों में मुख्य रूप से जल, जंगल जमीन की रक्षा, लैड़ बैक द्वारा भूमि अधिग्रहरण, कषि कार्य की भूमि, टैक्सेशन इंडस्ट्री की स्थापना, शिक्षा, स्वास्थ्य, नौकरी, भूमि निबंधन, बिल,  सोसाईटी सहित कई महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हुई।


 

Tags - Congress manifesto organizations  Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand latest News